बन्द कर दो ये हिन्दू मुस्लिम की तकरार

बन्द कर दो अब ये हिन्दू मुस्लिम की तकरार 
इसने इस देश को किया अग्रेजों से भी ज्यादा लाचार
बेबस क्यों न हो ये मां,आखिर करे किस बेटे कि फरीयाद
कलेजा टूक सा हो जाता है,जब भी किसी बेटे पर होता है आघात
बन्द कर दो अब ये हिन्दू मुस्लिम की तकरार 
सियासी लोग न कल आये थे न अब आयेगें 
इन से बस जख्मों को कुरेदने के हैं आसार
अब हुई पीर की सारी हदें पार
चलों मिलकर लगाये जख्मों पर मरहम वाली बात
बन्द कर दो अब ये हिन्दू मुस्लिम की तकरार 
अब तो हर रोज मानवता हो रही सडकों फर शर्मसार
फिर एक अबला के साथ हुआ दुरव्यवहार
अब इस बहन कि रक्षा के वास्ते बढें सभी के हाथ 
हिन्दू मुस्लिम सिख्ख या ईसाई के ही क्यों न हाथ
बन्द कर दो अब ये हिन्दू मुस्लिम की तकरार

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट